फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man dies after falling against a wall during a fight

Gurugram News: झगड़े के दौरान दीवार से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling against a wall during a fight
आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर-65 थाना इलाके में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना इलाके में आपसी झगड़े के दौरान दीवार से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी रामजीत साहनी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अशोक साहनी के रूप में हुई है।
अशोक साहनी की पत्नी ने बृहस्पतिवार 22 अक्तूबर को सेक्टर-65 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति भूसा भरने का काम करते थे। मंगलवार 20 अक्तूबर को उन्हें पता चला कि अशोक का रामजीत साहनी और अनरजीत साहनी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान अनरजीत साहनी ने अशोक को धक्का दे दिया। इससे अशोक 5-7 फीट नीचे एक प्लॉट में डीपीसी पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मुंह व कान से खून बह रहा था। अशोक को पहले भोंडसी और गुरुग्राम के अस्पतालों में ले जाया गया। बाद में उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

सेक्टर-65 थाना पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रामजीत साहनी के रूप में हुई है। वह लालगंज, वैशाली, बिहार का निवासी है और वर्तमान में इंद्र कॉलोनी बादशाहपुर, गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने उसे बादशाहपुर से पकड़ा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामजीत भी मृतक अशोक के साथ भूसा भरने का काम करता था। 20 अक्तूबर को काम खत्म करने के बाद वे दीवार पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनके बीच गाली-गलौज और झगड़ा हो गया। झगड़े में अशोक को धक्का लगा और वह दीवार से सटे प्लॉट में गिर गए। डीपीसी पर सिर लगने से लगी चोटों के कारण अशोक की मृत्यु हो गई। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed