फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man died while swimming in dam

दोस्तों के साथ नहाने आए युवक की धनकोट नहर में डूबने से मौत-

Wed, 05 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
man died while swimming in dam
धनकोट नहर में लड़के के डूबने के बाद रेस्क्यू करते दमकल कर्मी। - फोटो : Gurgaon
दोस्तों के साथ नहाने आए युवक की धनकोट नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। धनकोट गांव स्थित नहर (एनसीआर कनाल) में बुधवार को ईद की छुट्टी पर नहाने के लिए आए चार युवकों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड, गोताखोरों और पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। एक सप्ताह में नहर में डूबने से यह दूसरी मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक चारों युवकों ने शराब पी रखी थी और उन्हें तैरना भी नहीं आता था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रख परिजनों को सूचित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को ईद की छुट्टी पर कापसहेड़ा गांव निवासी तिलक राज (30) अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ घूमने निकल गया। चारों धनकोट की ओर निकल गए और शराब पी। धनकोट में तिलकराज की बहन और जीजा रहते थे। उनसे मिलने की योजना बनाई लेकिन शराब पीने की वजह से वे धनकोट नहर में नहाने के लिए उतर गए। चारों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। इसी दौरान तिलकराज दोस्तों से कुछ दूरी पर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके चिल्लाने पर दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो ससे और बाहर निकलकर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें तिलकराज कहीं नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। करीब 15 मिनट में फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तिलकराज का शव बरामद कर लिया गया। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी निरीक्षक रोहताश ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed