फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man arrested for stealing money and jewellery from jeweller's shop

Gurugram News: सर्राफ की दुकान से पैसे और गहने चुराने वाला गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing money and jewellery from jeweller's shop
गुरुग्राम। सेक्टर-43 स्थित गोल्ड सूक मॉल की ज्वैलरी की दुकान से नकदी व गहने चोरी करने वाले आरोपी को 15 मई को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 5,31,700 रुपये, 293 ग्राम सोने के गहने और 43 ग्राम चांदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम मिदनापुर (पश्चिम-बंगाल) के गोचाटी गांव निवासी प्रसंजीत सामंता (34) के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह ज्वैलरी की दुकान पर करीब तीन साल से कैशियर था। उसी के पास दुकान और कैश ड्रॉअर की चाबी रहती थी। आर्थिक तंगी से गुजरने के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया और गुजरात भाग गया। बीती 14 मई को ज्वैलरी शॉप की संचालिका ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस प्रवकता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को दो दिन के राहदारी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed