{"_id":"690a530c62cc4b83900c88ab","slug":"man-arrested-for-stealing-laptop-and-other-items-from-pg-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71385-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पीजी से लैपटॉप व अन्य सामान चुराने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पीजी से लैपटॉप व अन्य सामान चुराने वाला काबू
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में पीजी से लैपटॉप और मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी किया गया सामान बरामद किया जा सके।
आरोप की पहचान राजस्थान के कोटा निवासी हरमंत सिंह के रूप में हुई है। वह पीजी में ही किराये पर रहता था और चोरी की वारदात के बाद पीजी छोड़कर चला गया था। बिहार के नालंदा निवासी मृत्युंजय कुमार ने सेक्टर-40 थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने गुरुग्राम के कन्हई गांव में एक पीजी लीज पर लिया हुआ है। वह 1 नवंबर को किसी काम से पीजी से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमरे से उसका लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही पीजी के एक अन्य कमरे में रहने वालों तुषार व अमित के कमरे से स्मार्ट वॉच व अन्य सामान चोरी हो गया था। जांच अधिकारी विनय ने बताया कि आरोपी हरमंत सिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को बरामद किया जाएगा। ब्यूरो