{"_id":"6a0375739ad991dff904d254","slug":"man-arrested-for-selling-diljits-concert-tickets-on-fake-zomato-website-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87800-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जोमैटो की फर्जी वेबसाइट पर बेचे थे दिलजीत के कॉन्सर्ट टिकट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जोमैटो की फर्जी वेबसाइट पर बेचे थे दिलजीत के कॉन्सर्ट टिकट, गिरफ्तार
विज्ञापन
देहरादून में वेबसाइट डिजाइनर है आरोपी, पांच हजार रुपये में बनाया था नकली पेज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने जोमैटो की फर्जी वेबसाइट पर पंजाबी गायक दिलजीत के कॉन्सर्ट टिकट बेचने में संलिप्त आरोपी को गुुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पांच हजार रुपये लेकर जोमैटो की फर्जी वेबसाइट बनाई थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपी नितिन व विष्णु पहले ही गिरफ्तार किए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रियांशु कुशवाह के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गायक दिलजीत के कॉन्सर्ट टिकट बेचने में प्रयोग हुई फर्जी वेबसाइट आरोपी नितिन के कहने पर तैयार की थी। इसके बदले उसे पांच हजार रुपये मिले थे। आरोपी प्रियांशु ने गाजियाबाद से वर्ष 2024 में बीसीए की पढ़ाई की है और वर्तमान में देहरादून में रहकर वेबसाइट डिजाइन (फ्री लांसर) का काम करता है।
बता दें कि 17 सितंबर 2024 को जोमैटो कंपनी ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में शिकायत दी थी कि कुछ जालसाजों ने जोमैटो से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट व इंस्टाग्राम पेज बनाकर गायक दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट अवैध रूप से बेचे हैं। जोमैटो ही कॉन्सर्ट का आधिकारिक टिकट पार्टनर था। इस फर्जीवाड़े से कंपनी व फैंस दोनों को नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई करते हुए दो आरोपी आरोपी नितिन व विष्णु को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद ही फर्जी वेबसाइट डिजाइनर को पकड़ा है।
विज्ञापन
आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है कि गिरोह ने कुल कितने लोगों को ठगा और रकम कहां ट्रांसफर की गई। वहीं, आरोपी प्रियांशु से पूछताछ की जा रही है कि उसने कितनी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया के पेज बनाए हैं। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता