फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man arrested for doing obscene act in front of model in gurugram

Gurugram: मॉडल के सामने अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार; कंपनी में मैनेजर है आरोपी, साल में 14 लाख मिलती सैलरी

Mon, 11 Aug 2025 08:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Aug 2025 08:22 PM IST
सार

वायरल वीडियों में युवती ने बताया कि वह जयपुर से बस में सवार होकर आई थी और राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान राजीव चौक पर एक मास्क लगाए युवक ने उसको घूरते हुए अश्लील हरकतें की थीं।

विज्ञापन
Man arrested for doing obscene act in front of model in gurugram
मॉडल के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम शहर के राजीव चौक पर 02 अगस्त को मॉडल के सामने अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-49 से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल व आसपास सहित अन्य स्थानों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी की पहचान बाहदुर चन्द कॉलोनी (करनाल) निवासी अभिलाष कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-11 में किराए पर रहता है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। आरोपी अभिलाष कुमार गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर सालाना पैकेज 14 लाख रुपये की नौकरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में जाने के लिए यह अपने किराए के मकान से राजीव चौक होकर जाता है। 02 अगस्त को वह अपने बेटे के स्कूल से पीटीएम के बाद वापस अपने किराए के कमरे पर जा रहा था। रास्ते में राजीव चौक पर रूका था और इसी दौरान उसने युवती के सामने अश्लील हरकत कर दी। 

विज्ञापन

05 अगस्त को सिविल लाइंस थाना पुलिस के संज्ञान में एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया एक वीडियो आया। वायरल वीडियों में युवती ने बताया कि वह जयपुर से बस में सवार होकर आई थी और राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान राजीव चौक पर एक मास्क लगाए युवक ने उसको घूरते हुए अश्लील हरकतें की थीं। युवक के वीडियो व फोटो भी युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन करते हुए सोमवार को आरोपी अभिलाष कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed