{"_id":"6577fb83ec5b656c5e0d6499","slug":"mahiras-buyers-distributed-pamphlets-against-samalkha-mla-for-non-commencement-of-work-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20690-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: काम शुरू न होने पर समालखा विधायक के खिलाफ पर्चे बांटे माहिरा के खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: काम शुरू न होने पर समालखा विधायक के खिलाफ पर्चे बांटे माहिरा के खरीदार
विज्ञापन
विधायक के रविवार से काम शुरू करवाने और साइट पर मिलने का किया है वादा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीते पांच वर्ष से सेक्टर- 68 स्थित अधूरे पड़े माहिरा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लगातार मांग उठा रहे हित धारक अब रविवार को साइट पर काम शुरू होने की तस्दीक करेंगे। ऐसा न होने पर सभी एकजुट होकर समालखा के विधायक के खिलाफ क्षेत्र में पर्चा बांटे जाएंगे। दरअसल, पानीपत के समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर के पारिवारिक प्रोजेक्ट के कारण लोग उनसे ही अब प्रोजेक्ट पूरा कराने की गुहार लगा रहे हैं।
करीब 200 खरीदार समालखा में जाकर एमएलए धर्म सिंह छोकर से मिले थे। वहां उनके कार्यालय के बाहर अपने हक के लिए विरोध प्रदर्शन किया। माहिरा फ्लैट के खरीदार तरंग अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान विधायक ने भगवान की प्रतिमा पर हाथ रखकर एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करने का वादा किया। उन्होंने कहा था कि रविवार को सभी हित धारकों से सेक्टर 68 की साइट पर आकर मिलेंगे। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह इंतजार करने पर सहमति जताई थी। अब आगामी रविवार को सभी हित धारक वादे अनुसार अपने फ्लैट की साइट का दौरा करेंगे। काम शुरू न होने की स्थिति में इस बार पानीपत के समालखा गांव में पंचायत और स्थानीय निवासियों से मदद मांगेंगे। इस दौरान पर्चे बांटकर स्थानीय लोगों का सहयोग लेने की तैयारी है।