फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maharaja Agrasen Jayanti celebrations concluded with great enthusiasm.

Gurugram News: महाराजा अग्रसैन जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Sun, 25 Oct 2026 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti celebrations concluded with great enthusiasm.
सोहना। कस्बे में दो दिवसीय महाराजा अग्रसैन जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसका आयोजन श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में किया गया था। समारोह के पहले दिन महिलाओं और बच्चों के लिए मेहंदी, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विजेता प्रतियोगियों को सभा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरे दिन पुराना बस स्टैंड से हनुमान बगीची परिसर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं। समापन अवसर पर अध्यक्ष सुभाष बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महाराजा अग्रसैन को समाजवाद का प्रतीक बताया। बंसल ने एक ईंट व एक रुपया के नारे से समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर रजनीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और पार्षद नीरज सिंगला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed