{"_id":"6ab42ae8b4cb84d2ed0d32b5","slug":"lord-ganesha-resides-in-the-banyan-tree-at-hari-mandir-there-is-no-immersion-ceremony-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101930-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरि मंदिर में बड़ के पेड़ में विराजते हैं गणपति, नहीं होता विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरि मंदिर में बड़ के पेड़ में विराजते हैं गणपति, नहीं होता विसर्जन
विज्ञापन
12 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। वार्ड नंबर 13 स्थित अमरधाम श्री हरि मंदिर में 12 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट, फर्रुखनगर के तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हिमांशु सोनी और महासचिव मुकुल गुप्ता ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज की प्रेरणा से यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन नहीं किया जाता, क्योंकि प्राकृतिक रूप से गणेश जी हरि मंदिर में बड़ के पेड़ में विराजमान हैं, इसीलिए भक्त यहीं पर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
14 सितंबर से शुरू हुए इस महोत्सव में प्रतिदिन सिंदूरी गणेश की आरती की जाती है और भक्तों द्वारा विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। बच्चों के लिए विशेष रूप से बाल सभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चों की प्रतियोगिताएं होती हैं और प्रसाद के स्टॉल लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस 12 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन 25 सितंबर को भंडारे के साथ किया जाएगा।