{"_id":"64becddd1d69ac23f4099334","slug":"looted-97-thousand-rupees-after-beating-the-businessman-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10533-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कारोबारी से मारपीट कर 97 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कारोबारी से मारपीट कर 97 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित को जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। भोंडसी थाना क्षेत्र के मारुति कुंज में कार सवार चार युवकों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे कारोबारी से मारपीट कर 97 हजार रुपये छीन लिया। आरोपियों उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के झज्जर निवासी निपुल ने कहा कि वह गुरुग्राम में मारुति कुंज कॉलोनी में रहता है और दूध की डेरी चलाता है। शनिवार की दोपहर बाद वह बैंक में नकदी जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गली में सामने से आई एक कार ने उसे बगल से टक्कर मारी। इसके बाद कार में से चार युवक नीचे उतरे। उन्होंने अपने हाथों डंडे लिए हुए थे।
युवकों ने डंडों से उस पर ताबड़ तोड़ हमले कर दिए, वह चिल्लाता रहा। लेकिन आरोपी उस पर उस समय तक डंडों से हमला करते रहे। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में रखे 97 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लोगों ने गंभीर हालत में कारोबारी को अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोप है कि कुछ देर बाद चारों आरोपी युवक अस्पताल में भी पहुंच गए और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
दूध कारोबारी ने पुलिस को बताया कि जिस गाड़ी में सवार होकर चारों आरोपी आए थे। उनमें से एक युवक की पहचान हो गई। जल्द बाकी आरोपियों की भी पहचान की जाएगी। भोंडसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी समीर का कहना है कि पुलिस ने एक नामजद समेत चारों आरोपियों पर लूट व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।