फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   loot of 25 lac with businessman

परचून व्यापारी से आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने लूटे 25 लाख रुपये

Mon, 10 Feb 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
loot of 25 lac with businessman
गुरुग्राम। खांडसा रोड स्थित परचून की दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी और उसके भाई से आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने 25 लाख रुपये लूट लिए। घर में प्रवेश कर चुका व्यापारी का बेटा शोर सुनकर तुरंत बाहर आ गया और अपने चाचा की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। आरोपियों ने अपने साथी को छुड़वाने के लिए दो राउंड फायर भी किए, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही सेक्टर-10ए थाना पुलिस समेत अपराध शाखा मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मूल रूप से कासगंज उत्तर प्रदेश निवासी देवानंद (25) के रूप में हुई है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-10ए निवासी रोहताश कुमार मित्तल की खांडसा रोड पर सब्जी मंडी के सामने परचून सामान की होलसेल की दुकान है। रविवार रात साढ़े 8 बजे वह दुकान बंद कर अपने भाई प्रवीण व बेटे प्रदीप मित्तल के साथ अलग-अलग स्कूटी व बाइक पर निकले थे। प्रदीप सबसे पहले घर पहुंचा और अंदर चला गया, जैसे ही रोहताश व प्रवीण घर के बाहर पहुंचे तो 2 बाइक व एक स्कूटी सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने उन पर बंदूक तान दी और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। बैग नहीं छोड़ने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों रोहताश व प्रवीण के सिर पर बंदूक की बट्ट से अनेक वार किए। हमले से रोहताश व प्रवीण ने शोर मचा दिया जिसे सुनकर प्रदीप व घर में मौजूद अन्य लोग बाहर निकल आए। प्रवीण व प्रदीप ने मिलकर एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed