फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Long queue in civil hospital for investigation report

जांच रिपोर्ट के लिए नागरिक अस्पताल में लंबी कतार

Mon, 20 Sep 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Long queue in civil hospital for investigation report
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के द्वारा भले ही मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अलग-अलग कवायदें करने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन जिले के सबसे बड़े नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। उसमें भी बुखार व दूषित खान-पान से जुड़ी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

ऐसे में खून जांच के लिए भी रोजाना बड़ी संख्या में नमूने लिए जा रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग रही है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के चलते सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में इन दिनों रोजाना औसतन 2 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में पंखे तक नहीं
इनमें से अधिकांश मरीजों में बुखार के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिसके चलते मरीजों को खून जांच कराने भी जरूरत पड़ रही है। जांच के लिए नमूना देने के बाद रिपोर्ट तो उसी दिन मिल रही है लेकिन इसमें लंबा वक्त लग रहा है। इसके चलते मरीजों को कतार में खड़े होकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि जिले का सबसे बड़ा नागरिक अस्पताल होने के बावजूद पंखे तक नहीं लगे हैं, जिसके चलते मरीज गर्मी से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों में भीड़
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में सोमवार से शुक्रवार तक मरीजों की ज्यादा ही भीड़ रहती है। ऐसे में जांच के लिए प्रत्येक विभाग ज्यादा संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं। खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे समेत सभी विभागों में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं हमेशा की तरह स्त्री रोग विभाग के बाहर तो सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, जहां महिला मरीजों को सुबह के समय काफी भीड़ देखने को मिली। इन सब के बावजूद अभी तक जिले में मलेरिया व डेंगू के मरीजों की संख्या 20 से भी कम है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है।

चिकित्सा अधीक्षक का वक्तव्य
बारिश शुरू होने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ी है और रोजाना औसतन 2 हजार के करीब मरीज आ रहे हैं। मरीजों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त पंखे लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे। - डॉ. मनीष राठी, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed