{"_id":"6ab42a923a2719a8780e7fa5","slug":"leopard-spotted-on-the-road-in-saharavan-village-atmosphere-of-fear-among-residents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102010-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सहारावन गांव की सड़क पर दिखा तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सहारावन गांव की सड़क पर दिखा तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल
विज्ञापन
मानेसर। सहारावन गांव की सड़क पर मंगलवार सुबह एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। गांव के मुख्य रास्ते से गुजर रहे कुछ युवाओं ने तेंदुए को देखा और वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ मानेसर की तरफ से आया और केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। सहारावन गांव पहाड़ी इलाके में बसा है और गांव से हाईवे तक जाने के लिए दो मुख्य रास्ते हैं। इन रास्तों पर रोजाना काफी संख्या में ग्रामीण आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क पर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में तेंदुआ पहले भी कई बार देखा जा चुका है। पिछले साल भी गांव में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके अलावा तेंदुए द्वारा बछिया और बकरियों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव के मुख्य रास्तों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि इस बार तेंदुए ने किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद घाटी की ओर चला गया। फिर भी ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि आगे कोई घटना न हो। संवाद