फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   kulbir is a criminal tendency person

पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का है कुलबीर

Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
kulbir is a criminal tendency person
गुरुग्राम। प्रदेश, आईपीएल की टीमों में चयन के नाम पर क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों से ठगी करने के आरोप में रिमांड पर चल रहा उत्तराखंड का कुलबीर रावत पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। रिमांड के दौरान पता चला है कि उस पर दिल्ली, गुरुग्राम में पहले से ही हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। उसकी रिमांड पांच अक्तूबर तक है। इस बीच पुलिस उससे ठोस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। वहीं, इसके उत्तराखंड के ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही गुरुग्राम की अर्थिक अपराध शाखा-2 पुलिस ने बताया है कि आरोपी कुलबीर क्रिकेट खिलाड़ियों से ठगी के अलावा अन्य अपराधों में भी संलिप्त रहा है। दिल्ली के द्वारिका इलाके में हत्या के प्रयास में इस पर केस दर्ज है। वहीं सेक्टर-16 में अवैध हथियार रखने के मामले में केस दर्ज है। रिमांड में पूछताछ के दौरान पुलिस को इससे कई अहम जानकारी हासिल हुई हैं। क्रिकेटरों से ठगी के मामले में मुख्य आरोपी चित्रा बोरा, आशुतोष बोरा व नवनीत के खातों से इसके खातों में 40 लाख से ज्यादा की रकम डाली गई है। अब तक कुल 14 खिलाड़ियों से 90 लाख रुपये तक की धोखाधड़ी का खुलासा हो चुुका है।
विज्ञापन

आरोपी चित्रा बोरा उसका भाई आशुतोष बोरा व नितिन अभी भी जेल में बंद हैं। इस मामले में सबसे पहले यूपी के जालौन के खिलाड़ी अंशुल ने एक माह पहले गुरुग्राम की क्रिकेट एकेडमी एचसीएम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस जांच में पूरा मामला खुलकर सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed