{"_id":"68a4bfa15b0fe40eda0643e8","slug":"kmp-expressway-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105616-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे से खत्म होंगे गड्ढे, 48 करोड़ से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे से खत्म होंगे गड्ढे, 48 करोड़ से होगी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संबंधित विभाग ने टेंडर किया जारी, लोगों को टूटे हुई हुई सड़क से हो रही थी भारी दिक्कत
- बारिश के समय पर और अधिक खतरनाक हो जाता है ये हाइवे
मोहम्मद शाहिद मेवाती।
तावड़ू। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे की मरम्मत का रास्ता अब साफ हो गया है। मानेसर से लेकर पलवल तक करीब 50 किलोमीटर से अधिक दूरी के हिस्से की मरम्मत पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और यह काम हिमालयन एजेंसी को सौंपा गया है।
एचएसआईआईडीसी केएमपी मैनेजर प्रवीण बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त को मुख्यमंत्री ने इस मरम्मत कार्य को मंजूरी दी है। मंजूरी के बाद वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही एजेंसी को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 135 किलोमीटर लंबा केएमपी एक्सप्रेसवे हरियाणा के कई जिलों से गुजरता है। लेकिन नूंह जिले की सीमा से गुजरने वाला हिस्सा सबसे ज्यादा जर्जर हो चुका था। बरसात के दौरान धुलावट टोल प्लाजा के पास सड़क का हिस्सा टूटकर धंस गया था, जिसमें एक ट्रक भी फंस गया था।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे थे शिकायत
इसके अलावा थाना रोजका नूंह सीमा पर भी सड़क के दोनों ओर मिट्टी खिसकने और गड्ढों की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था।स्थानीय लोग और दैनिक यात्री लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी समस्याएं उठा रहे थे। कई बार बड़े वाहन चालकों ने भी एक्सप्रेसवे की बदहाली पर सवाल खड़े किए। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का काम शुरू होते ही सबसे पहले खतरनाक हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा। राज्जू सहरावत, शहीदा खान, सुरेंद्र सिंह व समसुद्दीन का कहना है कि केएमपी एक्सप्रेस व पर बड़े-बडे़ गड्ढ़ें और यह हाइवे जगह-जगह से ढह गया है। जिसके कारण यहां कई हादसे हो चुके हैं। बारिश में यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में इसकी मरम्मत होने से लोगों का राहत मिलेगी।