फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kaushal gang's prize crook arrested in Tantrik murder case

Gurugram News: तांत्रिक हत्याकांड में कौशल गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kaushal gang's prize crook arrested in Tantrik murder case
विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक हत्याकांड का आरोपित पुलिस की गिरफ्त में।
आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, तीन साल पहले हुई हत्या के बाद से था फरार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच ने विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक हत्याकांड मामले में कौशल गैंग का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।



सीआईए 17 प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र के अनुसार 22 फरवरी 2019 की रात करीब 11 बजे सेक्टर-48, सोहना रोड पर पार्श्वनाथ ग्रीन विला के सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम दिलाने वाले गैंगस्टर कौशल, हत्या करने वाले व रेकी करने वाले आरोपियों सहित कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल दिया था। जिनके कब्जा वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व वाहन इत्यादि भी बरामद किए गए थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी की टीम ने इस हत्याकांड में गोली चलाने वाले आरोपी सतीश उर्फ पव्वा के बाउंसर व वारदात के समय आरोपी सतीश के साथ मौजूद आरोपी 30 वर्षीय महेश उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। सतीश उर्फ पव्वा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। महेश की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed