गुरुग्राम में कंझावला जैसा कांड: तेज रफ्तार कार ने चार KM तक घसीटी बाइक, टक्कर लगते ही दूर गिरे रोहित व ऋतिक
बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ी चालक नशे में धुत था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बीते दिनों हुआ दिल दहलाने वाला कंझावला कांड गुरुग्राम में भी नजर आया। एक कार करीब चार किलोमीटर तक एक बाइक को घसीटती हुई दौड़ती रही।
गनीमत रही तो यह कि जब बाइक गाड़ी के नीचे फंसी तो बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। इस कारण उनकी जान बच गई। काफी दूर जाने के बाद बाइक जब एक गड्ढे में फंस गई तो गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव रिठौज के रहने वाले रोहित व ऋतिक बाइक पर सवार होकर बुधवार देर शाम को अपनी कंपनी से गांव रिठौज जा रहे थे। जब वे सेक्टर-62 से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर पहुंचे तो एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से दूर जा गिरे। इससे उन्हें मामूली चोट आईं, जबकि बाइक गाड़ी के आगे बंपर में फंस गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ी चालक नशे में धुत था। इस मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला बेहद संगीन है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।