Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jitendra and Mohini won gold at the state-level Wushu championship

Gurugram News: राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में जितेंद्र और मोहिनी ने जीता स्वर्ण

Wed, 18 Nov 2026 04:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Jitendra and Mohini won gold at the state-level Wushu championship
दिसंबर में अरुणाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे हरियाणा का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

नंबर गेम - 9 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगी

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। क्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जितेंद्र और मोहिनी का चयन 35वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तीसरी हरियाणा राज्य सीनियर वुशु चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक फतेहाबाद के मॉडल टाउन स्थित सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम की ओर से उतरी सीनियर वुशु टीम का नेतृत्व कोच अक्षय मौर्य ने किया। वेस्ट अकादमी की मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी जितेंद्र और मोहिनी ने अपने खेल कौशल और प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों का चयन 35वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 15 दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में होगा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वेस्ट अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य बिजेंद्र यादव और वुशु गुरुग्राम एसोसिएशन के जिला महासचिव रविंद्र ने खुशी जताई। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने और भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed