फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Investigation begins into viral video of Congress leader, leader reaches police station

Gurugram News: कांग्रेस नेता के वायरल वीडियो की जांच शुरू, थाने पहुंचे नेता

Sat, 10 Jan 2026 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins into viral video of Congress leader, leader reaches police station
कांग्रेस जिला प्रधान शहरी पंकज डावर और पीएल कटारिया के बीच विवाद
विज्ञापन

पीएल कटारिया के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। कांग्रेस नेता पीएल कटारिया द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई जिला प्रधान (शहरी) पंकज डावर से संबंधित वीडियो की पुलिस जांच शुरू हो गई है। इस मामले में पीएल कटारिया शनिवार को शिवाजी नगर थाने पहुंचे और पुलिस के सामने अपनी बात रखी। जिला कांग्रेस के शहरी प्रधान पंकज डावर ने पीएल कटारिया के खिलाफ वायरल वीडियो की शिकायत पुलिस में दी हुई है।
कटारिया ने कहा कि उन्हें पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मामले में बुलाया था। शिवाजी नगर थाना पुलिस के सामने अपनी बात रखी है। उन्हें पता चला कि उनके माफी मांगने का वीडियो दूसरा पक्ष मांग रहा है। कटारिया ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। हालांकि, जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही और अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बीते 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय कमान सराय में एक कार्यक्रम था। इसमें पीएल कटारिया से सांसद कुमारी सैलजा के फोटो को लेकर सवाल उठाया था। उनका आरोप था कि कुमारी सैलजा की फोटो को हटा दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, कांग्रेस जिला प्रधान पंकज डावर ने पीएल कटारिया के दावे को नकारते हुए कहा था कि सभी नेताओं को फोटो लगी हुई है। दूसरी जिला कांग्रेस कमेटी ने 31 दिसंबर को पीएल कटारिया को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद पीएल कटारिया ने एक वीडियो जारी कर शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर पर गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पीएल कटारिया ने कहा कि कई दलित संगठन पंकज डावर से नाराज और आक्रोशित हैं। संगठनों से जुड़े लोग पंकज डावर के घर का पता पूछ रहे हैं। इस पर जिला प्रधान पंकज ने वायरल वीडियो की शिकायत पुलिस में दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed