{"_id":"6a282ccb8b6d241eae0a7049","slug":"innova-coming-in-wrong-direction-hits-bike-driver-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90768-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-65 थाने में इनोवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गुरुग्राम। सेक्टर-63 से कादरपुर रोड पर सोमवार की सुबह गलत दिशा में आ रही इनोवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की गंभीर चोटें लगने के कारण मौत हो गई। मृतक के भतीजे मुकुल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। युवक की पहचान गुरुग्राम के कादरपुर गांव निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।
भतीजे मुकुल ने बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है। 8 जून की सुबह करीब 11 बजे उसका ताऊ बाइक पर सवार होकर सेक्टर-63 से कादरपुर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा में आ रही इनोवा ने उसके ताऊ की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसका ताऊ सड़क पर गिर गया व गाड़ी उसके ऊपर से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुकुल भी माैके पर पहुंच गया और इनोवा चालक की मदद से गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर-65 थाना के इंस्पेक्टर व प्रभारी रामबीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाली इनोवा को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी की है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।