फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information regarding the review process provided to the BLA.

Gurugram News: बीएलए को पुनरीक्षण प्रक्रिया की दी जानकारी

Wed, 08 Jul 2026 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Information regarding the review process provided to the BLA.
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में बुधवार को क्लब हाउस में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएलओ रोहताश और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) बैठक में शामिल रहें। बैठक में मतदान केंद्र से जुड़े मतदाताओं की सूची की समीक्षा की गई और सभी बीएलए को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बीएलओ ने बताया कि जिन मतदाताओं ने वर्ष 2002 और वर्तमान मतदाताओं के विवरण में त्रुटि है या जिन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उन्हें 21 जुलाई 2026 से नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान ट्यूलिप वायलेट, ट्यूलिप ऑरेंज, ट्यूलिप आइवरी, ट्यूलिप लेमन, ट्यूलिप व्हाइट और जीपीएल सोसाइटियों के लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed