फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information on various subjects given to students

Gurugram News: छात्रों को दी गई विभिन्न विषयों की जानकारी

Mon, 08 Sep 2025 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Information on various subjects given to students
जाटौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जाटौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए जियोग्राफी और एमए हिस्ट्री के विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं और नियमावली की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. नीलम दहिया के सानिध्य और कार्यवाहक डॉ. ज्योत्स्ना गुलाटी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी संकाय सदस्यों ने अपने-अपने विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। प्रदीप कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और एनसीसी की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. अनीता ने छात्रों को टाइम टेबल और शैक्षणिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। विजयपाल जी ने एनएसएस और खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


महिला विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डॉ. रेखा ने महिला सेल की भूमिका समझाई। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एससी और बीसी छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डॉ. जय सिंह ने अनुशासन समिति की जिम्मेदारियों से छात्रों को परिचित कराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed