{"_id":"60ae87ff8ebc3e29b57374bc","slug":"infection-has-reduced-but-the-number-of-deaths-is-not-decreasing-gurgaon-news-noi583901977","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण तो कम हुआ लेकिन नहीं घट रहा मौतों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण तो कम हुआ लेकिन नहीं घट रहा मौतों का आंकड़ा
विज्ञापन
गुरुग्राम। मई के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप भले ही कम हो रहा हो, लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मई के दूसरे सप्ताह से जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या में तो इजाफा हुआ, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई। अप्रैल की शुरुआत से 6 मई के बीच 186 लोगों की मौत हुई तो अगले 19 दिनों में 221 मरीजों की संक्रमण ने जान ले ली।
जिले में अप्रैल की शुरुआत से 6 मई तक कोरोना संक्रमण चरम पर रहा। 6 मई को तो जिले का रिकवरी रेट घटकर 73 फीसदी पर आ गया था। इस दौरान 36 दिनों में कोरोना के रिकॉर्ड 83,618 नए मरीज आए तो महज 45,693 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान 186 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 6 मई से 25 मई के बीच सिर्फ 19 दिन में ही कोरोना के 32,438 नए मरीज आ गए तो दोगुने से भी ज्यादा 68,539 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, इस दौरान रिकॉर्ड 221 संक्रमितों की मौत हुई।
पहले से गंभीर मरीज नहीं हो रहे स्वस्थ
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वरुण कहते हैं कि अब स्थितियां भले ही बेहतर हो रही हों लेकिन पहले से बीमार लोग रिकवर नहीं हो पा रहे हैं। खासतौर जो लोग पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट, फेफड़ों समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, कोरोना संक्रमण के चरम पर रहने के दौरान उनकी स्थिति और भी गंभीर हो गई और गंभीर मरीज रिकवर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का असर कम होने के बावजूद जिनकी स्थिति पहले ही बिगड़ चुकी है, उनकी मौत का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
इस तरह बदला आंकड़ा
6 मई-
कुल मरीज 146631
मरीज स्वस्थ 106399
मौतें 550
25 मई-
कुल मरीज 179069
मरीज स्वस्थ 174938
मौतें 771