फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   independence day program

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Mon, 18 Aug 2025 04:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
independence day program
नूंह। सीजेएम नेहा गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से जिले के सभी स्कूलों में वरिष्ठ नागरिक अभियान ' सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा' के तहत कार्यक्रम की शुरुआत की गई जो कि 22 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां और अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया गया और कई विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें देशभक्ति और सद्भावना की झलक देखने को मिली। सीजेएम नेहा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधारोपण किया और लगाए गए प्रत्येक पौधे को वरिष्ठ नागरिकों के नाम से जोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed