{"_id":"689e291386d3f231b300a1ee","slug":"independence-day-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117059-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह से पूर्व मंत्री शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उपायुक्त ने गुरुवार शाम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन की हर छोटी-बड़ी तैयारी को समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप दे दिया गया है और किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने सुरक्षा व व्यवस्थापन को प्राथमिकता देते हुए पुलिस व अन्य प्रशासनिक टीमों को चौक-चौराहों पर कड़ी तैनाती, गश्त एवं प्रवेश मार्गों पर तलाशी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मंच, बैठने की व्यवस्था, स्वास्थ्य शेड्यूल, आपातकालीन एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड, बिजली एवं ध्वनि व्यवस्थाओं तथा साफ-सफाई के व्यवस्थापन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जनभागीदारी का किया आह्वान
पलवल। प्रदेश के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने गुरुवार को सेक्टर-2 स्थित अपने आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा आज जन-जन की भागीदारी से राष्ट्रभक्ति को प्रबल करने वाला जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय त्याग व बलिदान की स्मृति दिलाता है।
विज्ञापन
छात्रों की तिरंगा रैली और रचनात्मक प्रतियोगिताएं
पलवल। जिलेभर के विद्यालयों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का संदेश दिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लीखी, बड़ौली, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला कानपुर, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुसक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांबी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरपुर कौराली तथा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला न्यू कॉलोनी सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। तिरंगा थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और देशप्रेम का प्रभावी प्रदर्शन किया।
ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी
पलवल। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिलाधीश डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सुरक्षा कारणों से 15 अगस्त को जिले के प्रमुख आयोजन स्थलों पर ड्रोन व पैरा-ग्लाइडर उड़ाने पर रोक लगा दी है। इस आदेश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तथा सभी उपमंडल स्तरीय समारोह स्थल शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन या ग्लाइडर का उपयोग कर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका है। इसके कारण उक्त उपकरणों द्वारा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और उल्लंघन पर कार्रवाई की जाए।