{"_id":"699609f21113e87a4201d835","slug":"in-the-case-of-suicide-of-a-teenager-his-father-demanded-registration-of-fir-in-connection-with-the-suspicious-death-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80148-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किशोर की आत्महत्या मामले में पिता ने की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किशोर की आत्महत्या मामले में पिता ने की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
किशोर ने निशु नाम की लड़की से इंस्टाग्राम पर की थी चैट, कर दिया था ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर किशोर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उसके पिता ने संदिग्ध मृत्यु के संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मृत किशोर की पहचान आकाश तिवारी (16) के रूप में हुई थी। जोकि मूलरूप से उत्तर प्रदेश अयोध्या का रहने वाला था और परिवार के साथ मानेसर में रहता था।
परिवार वालों के बयान दर्ज करने व पुलिस की जांच में सामने आया कि 7/8 फवरी की रात को आकाश ने इंस्टाग्राम पर निशु नाम की लड़की से चैट की थी। इसके बाद निशु ने आकाश को ब्लॉक कर दिया था। 8 फरवरी की सुबह करीब 6.30 बजे आकाश घर से बाहर गया था, जोकि काफी समय बाद भी वापस नहीं आया। सुबह 10 बजे उसकी इमारत से गिरने से मौत होने के बारे में पता चला।
मृतक किशोर के पिता रंजीत तिवारी ने आरोप लगाया है कि बेटे आकाश के शव को सबसे पहले निशु के भाई ने देखा था। रंजीत तिवारी ने पुलिस से मांग की है कि इंस्टाग्राम चैट व डिजिटल डेटा की साइबर फॉरेंसिक जांच कराई जाए, निशु व उसके भाई से पूछताछ हो व 8 फरवरी को मोबाइल टावर डंप डाटा की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई रणवीर ने बताया कि जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या संंबंधी साक्ष्य सामने आए। मामले की जांच अपराध शाखा मानेसर कर रही है। मामले संबंधित सभी रिपोर्ट अपराध शाखा को सौंपी जा चुकी है।