फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In mutual enmity, a student shot and injured his fellow

आपसी रंजिश में एक छात्र ने साथी को गोली मारकर किया घायल

Sun, 21 Aug 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
In mutual enmity, a student shot and injured his fellow
गुरुग्राम। नाहरपुर कासन इलाके से एक युवक द्वारा अपने छात्र मित्र पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली छात्र के कूल्हे पर लगी है, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे मानेसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से भी रंजिश चल रही थी, जिसके बाद एक ने साथी दूसरे छात्र पर हमला किया।
विज्ञापन

फर्रूखनगर निवासी रोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए की पढ़ाई कर रहा है। उसके दोस्त कुणाल और संजू के साथ पिछले दिनों मनीष, अमन, धीरज, दर्शन समेत अन्य लोगों ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर मारपीट की थी। ऐसे में शनिवार को वह अपने दोस्त कुणाल के घर उसका कुशलक्षेम पूछने के लिए गया था। रोहन कुणाल के घर से निकलकर निक्कू के घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में मनीष, सुंदर, अमन व अन्य आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। वह कुछ बोल पाता उससे पहले ही आरोपियों ने उस पर पथराव कर दिया और फिर मनीष ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन

-------
गोली मारने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी :
इसी बीच एक गोली रोहन के कूल्हे पर जा लगी, जिससे वह दर्द से कराहने लगा। गनीमत यह रही कि आरोपियों ने और गोली नहीं चलाई और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद रोहन नीचे गिर गया और दर्द से तड़पने लगा। इसकी जानकारी जब उसके दोस्तों को मिली तो उसके कई दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस पूरे मामले की सूचना मानेसर थाना पुलिस को दी गई। बाद में रोहन ने भी पुलिस को मामले की शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed