फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In a police encounter, two accused of cattle theft gang were shot in their legs

Gurugram News: पुलिस मुठभेड़ में पशु चोरी गैंग के दाे आरोपियों के पैरों में लगी गोली

Sun, 07 Sep 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
In a police encounter, two accused of cattle theft gang were shot in their legs
आरोपियों के पास से 20 बकरियां, अवैध हथियार और बिना नंबर की पिकअप गाड़ी बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर अपराध शाखा टीम की रविवार सुबह पशु चोरी गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 बकरियां, अवैध हथियार और बिना नंबर की पिकअप गाड़ी बरामद की है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के बरतौली गांव निवासी इस्माइल और साजिद के रूप में हुई है। इनका तीसरे साथी रईस को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।


रविवार सुबह अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम बस स्टैंड फर्रुखनगर पर मौजूद थी। उसी दौरान कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि गांव कारोला से एक महिंद्रा में सवार युवकों ने भैंस चोरी करने की कोशिश की है। सूचना मिलने पर दो पुलिस टीमें गठित की गईं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक लाल-सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप बिरहेड़ा गांव के मोड़ पर दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक पिकअप को तेज गति से भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके वाहन को रुकवा लिया। पुलिस टीम पिकअप के पास पहुंची तो वाहन में सवार युवकों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed