{"_id":"68c9b1ef18a7df5b96086124","slug":"illegal-parking-on-government-land-exposed-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67443-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रही पार्किंग का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रही पार्किंग का पर्दाफाश
विज्ञापन
पर्ची काटने वाला युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की संयुक्त टीम ने सेक्टर-44 में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रही पार्किंग का पर्दाफाश किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सरकारी जमीन का इस्तेमाल कर गाड़ियों की पार्किंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
टीम ने दबिश के दौरान मौके से विकास नामक युवक को पकड़ा जो गाड़ियों के लिए पर्ची काट रहा था। पूछताछ में पता चला कि विकास कन्हई गांव निवासी एक व्यक्ति के लिए काम करता है, जो कि इस अवैध पार्किंग का मुख्य संचालक है। टीम ने मौके से कई पार्किंग रसीदें, एक रजिस्टर और पेमेंट बार कोड बरामद किए। आरोपी विकास को गिरफ्तार करके सुशांत लोक थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3/5, 308(2) और 329(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुशांत लोक थाने से निरीक्षक मनोज ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।