{"_id":"64908ff7f57097ed4c008199","slug":"illegal-mining-in-aravalli-hills-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-640936-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली पहाड़ों में अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली पहाड़ों में अवैध खनन
विज्ञापन
घाटा की महिला सरपंच ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। घाटा शमशाबाद गांव स्थित हरियाणा के हरे-भरे वन क्षेत्र में अवैध खनन होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत घाटा शमशाबाद की महिला सरपंच सहजीदा ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देकर अवैध खनन रोकने तथा खनन माफियाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि खंड के रवा, नाहारिका-चित्तौड़ा और बसईमेव तथा घाटा शमशाबाद गांव में हरियाणा वन क्षेत्र का एक बड़ा रकबा है। हरियाणा के इसी पहाड़ से राजस्थान का पहाड़ भी अपनी सीमाएं साझा करता है। परंतु यहां कई वर्षों से अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी संदर्भ में घाटा शमशाबाद की सरपंच ने संबंधित तथा प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देकर अवगत कराया कि उनकी गांव की सीमा पर राजस्थान के गांव छपरा की तरफ गैरमुमकिन पहाड़ यानी अरावली पर्वतमालाओं का एक बड़ा हिस्सा है। परंतु पिछले कुछ समय से इस पहाड़ में कुछ दबंग खनन माफिया अरावली क्षेत्र को बर्बाद कर वहां अवैध खनन कर पत्थर चोरी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कई बार इस बारे में प्रशासन तथा संबंधित विभाग जिनमें माइनिंग विभाग, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने जनप्रतिनिधि होने के नाते अरावली पहाड़ में अवैध खनन को रोकने की कोशिश की, लेकिन अवैध खनन माफियाओं ने उनसे बदतमीजी की और इसी तरह अवैध खनन करते रहने की धमकी दी। उन्होंने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अरावली क्षेत्र में अवैध खनन तथा हरे-भरे वनों की कटाई पर पूर्णत: पाबंदी है, लेकिन बावजूद इसके यहां अवैध तरीके से ब्लास्टिंग और मशीनों के जरिये अरावली क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत में लिखा कि अरावली पहाड़ में अवैध खनन होने से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि अरावली पहाड़ को भी भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। इस बारे में एसडीएम डा. चिनार चहल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
फोटो : हरियाणा के इसी हिस्से में हो रहा है अवैध खनन।