फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the number of infected increased, 4236 challans were done in 6 days

संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो 6 दिन में ही हो गए 4236 चालान

Fri, 07 Jan 2022 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
If the number of infected increased, 4236 challans were done in 6 days
गुरुग्राम। कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद पुलिस की भी नींद खुल गई है। अब, रोजाना बड़ी संख्या में बिना मास्क वालों के चालान किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 6 दिन में फेस मास्क के नियमों का उल्लंघन करने पर 4236 लोगों के चालान किए गए और इनसे अब तक 21 लाख 18 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं। इससे पहले बाजारों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर कोरोना बचाव नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 1 जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले करीब पखवाड़े भर से कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन की तरफ से जनज ागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि जिले में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ माह के दौरान आई कमी के चलते लोग कोरोना के प्रति लापरवाह नजर आ रहे हैं, लेकिन ओमिक्रोन की दस्तक के बाद फिर से सभी को सावधान होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed