फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband along with his friends threw the wife's lover from the third floor

प्यार की सजा मौत: रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पति ने प्रेमी को छत से नीचे फेंका

Fri, 07 Jul 2023 09:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 09:10 AM IST
सार

गुरुग्राम इलाके में रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक युवक पहुंचा। महिला के पति ने अपने दो साथियों के साथ छत से फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
husband along with his friends threw the wife's lover from the third floor
gurugram police - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को महिला के पति ने अपने साथियों की मदद से दबोच लिया। पहले तो प्रेमी युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे युवक की मौत हो गई। दो दिन पहले हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

छत से एक शख्स के गिरने की मिली थी सूचना
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि मंगलवार की शाम सेक्टर 17-18 पुलिस थाने में सूचना मिली कि गांव सिरहौल गांव में एक व्यक्ति छत से गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, ले जाया गया। जहां अब्दुल सहरोज (26 वर्ष) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार, बुधवार को ही मृतक अब्दुल सहरोज के मामा मोहम्मद आसिफ ने पुलिस टीम को बताया था कि इसका भांजा मृतक अब्दुल सहरोज सिरहौल गांव में रहता था और गिलास एल्मुनियम फैब्रिकेटिंग का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामा ने बताया भांजे के थे अवैध संबंध
अब्दुल के सिरहौल में ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। मंगलवार चार जुलाई को अब्दुल उसी महिला से मिलने गया था। वहां से एक युवक अब्दुल को अपने साथ एक कमरे पर ले गया। मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इसके बाद वहां तीन व्यक्तियों ने उसके भांजे के साथ मारपीट की और बाद में उसे तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

आरोपी ने दो दोस्तों संग की हत्या
पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या के तीन आरोपियों को सिरहौल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय आलमदीन हुसैन, 33 वर्षीय बिलाल हुसैन और 24 वर्षीय हन्नान के रूप में हुई है। एसीपी दहिया ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक अब्दुल सहरोज के आरोपी हन्नान की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस कारण इसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और जूते भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed