{"_id":"658998b56cf8ca7478026229","slug":"hurt-by-not-getting-leave-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-gurgaon-news-c-340-1-del1011-34555-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छुट्टी न मिलने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छुट्टी न मिलने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार की वारदात, मृतक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
परिजनों का कहना काम से नहीं मिल रही थी राजेश को छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त राजेश झा (34) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। राजेश के परिजनों का आरोप है कि काम से छुट्टी न मिलने की वजह से वह आहत था।
राजेश के भाई रितेश ने उसकी मौत पर संदेह जताया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस राजेश द्वारा आत्महत्या करने की बात कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला राजेश परिवार के पुष्प विहार, लोनी, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता नंद कुमार झा, भाई रितेश, राकेश और मां मीना देवी है। करीब डेढ़ साल से राजेश हर्ष विहार, जेल रोड स्थित एक बरात घर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को राजेश की भाई रितेश से बात हुई थी।
विज्ञापन
राजेश गांव जाने की बात कर रहा था, लेकिन उसका कहना था कि बरात घर का मालिक उसे छुट्टी नहीं दे रहा। इस बीच सोमवार दोपहर को रितेश को पता चला कि उसके भाई ने बरात घर के पिछले हिस्से में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही परिवार लोनी से बरात घर पहुंच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।
रितेश ने भाई की मौत पर संदेह जताया है। उसका कहना है कि भाई ठीक-ठाक था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। छुट्टी न मिलने से वह परेशान था। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस बरात घर के मालिक, कर्मचारियों के अलावा बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। राजेश का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है।