{"_id":"5cf7ffa2bdec2207382fbdf7","slug":"hsvp-sco-gurgaon-news-noi4417296157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसवीपी एससीओ खरीदने को लेकर साझेदार ने लगाया महिला को ढाई करोड़ का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसवीपी एससीओ खरीदने को लेकर साझेदार ने लगाया महिला को ढाई करोड़ का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साझेदार ने महिला का लगाया ढाई करोड़ का चूना
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर-47 में एससीओ (शॉप कम ऑफिस) खरीदने के नाम पर साझेदार ने महिला बिजनेसमैन को ढाई करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह के मुताबिक, साउथ सिटी-2 निवासी बिजनेसमैन महिला इंद्रवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2015 में उन्होंने अपने साझेदार सेक्टर-38 निवासी सोमवीर के साथ मिलकर एचएसवीपी में सेक्टर-47 स्थित एससीओ को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। संयुक्त बोली में पौने पांच करोड़ में हमने एससीओ खरीद लिया। दोनों के बीच कुछ और पैसों को लेनदेन को मिलाकर महिला ने अपने हिस्से का ढाई करोड़ सोमवीर को दे दिया। 2017 में महिला और सोमवीर को पैसों को लेकर लेनदेन हो गया। इस पर महिला को जानकारी मिली कि आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से एससीओ को अपने नाम करा रखा है तो उसने पुलिस को शिकायत दे दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी सोमवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।