फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hotel caught fire, goods worth lakhs burnt

Gurugram News: होटल में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sat, 20 Apr 2024 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hotel caught fire, goods worth lakhs burnt
होटल मालिक ने साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में एक होटल में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं होटल मालिक ने साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे कस्बे के आंबेडकर चौक के समीप चार मंजिला राज होटल व मिलन ओयो में अचानक आग लग गई। होटल से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलने पर मात्र 10 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई। टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। आग लगने से होटल में लगा फर्नीचर जल कर राख हो गया है। बता दें कि उक्त बिल्डिंग चार मंजिला है। जिसमें ओयो होटल संचालित होता है।
विज्ञापन

----


साजिश का लगाया आरोप

होटल के मालिक घनश्याम सैनी ने आरोप लगाया कि आग साजिश के तहत लगाई गई है। ओयो संचालक तीन माह से किराया नहीं दे रहा था। दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था। मालिक घनश्याम ने यह भी बताया कि बिजली की सभी तारें ठीक हालत में हैं। मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



क्या कहते हैं फायर अधिकारी

अग्निशमन विभाग अधिकारी जयवीर भड़ाना बताते हैं कि बिल्डिंग चार मंजिला थी। करीब डेढ़ घंटे में दो गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया था। आग से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed