{"_id":"6b04510e7beada49cc0b0e7d","slug":"hhhlarge-pipeline-being-laid-to-resolve-water-issues-in-ward-2-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108269-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वार्ड-2 में पानी की समस्या दूर करने के लिए दबाई जा रही बड़ी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वार्ड-2 में पानी की समस्या दूर करने के लिए दबाई जा रही बड़ी पाइपलाइन
विज्ञापन
साइबर हब, डीएलएफ फेज-2, सरहौल और डुंडाहेड़ा के लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वार्ड-2 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जीएमडीए की ओर से बड़ी पाइपलाइन दबाने का काम किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछने के बाद साइबर हब, डीएलएफ फेज-2, सरहौल और खासकर डुंडाहेड़ा गांव में पानी की आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।
इन क्षेत्रों के निवासियों को लंबे समय से पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के साथ अन्य मौसम में भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। अब जीएमडीए की ओर से बड़ी लाइन बिछाने का काम लगातार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की संभावना है। वार्ड-2 की पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बड़ी पाइपलाइन बिछने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।