फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hearing on illegal mining in Aravalli region on January 9

Gurugram News: अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर सुनवाई नौ जनवरी को

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Hearing on illegal mining in Aravalli region on January 9
एनजीटी में अरावली बचाओ मूवमेंट की याचिका पर सोमवार को थी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अरावली बचाओ संगठन की याचिका की सुनवाई के लिए अगली तारीख नौ जनवरी 2024 की दी है। सोमवार को संगठन द्वारा अरावली में अवैध खनन को लेकर दी गई याचिका की सुनवाई थी।

संगठन से जुड़ी नीलम अहलूवालिया ने बताया कि इसके पहले एनजीटी से संगठन ने 17 अक्तूबर 2023 को अरावली में अवैध खनन को लेकर दस्तावेज सौंपे थे था। न्यायाधीश ने सोमवार की सुनवाई के दौरान इन दस्तावेज से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्नों पर सवाल पूछे। अरावली में अवैध खनन कर प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने के मुद्दे को लेकर संगठन ने मई 2022 में याचिका दायर की थी। इस याचिका में अरावली में अवैध खनन को रोकने के उपायों की मांग के साथ- साथ गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद में 16 स्थानों पर अवैध खनन की बात कही गई है। इस याचिका के बाद एनजीटी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों को अरावली को हरा-भरा करने की योजना प्रस्तुत करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed