{"_id":"645a9e4697f70b3e4a0365e4","slug":"handing-over-the-phone-to-the-child-was-costly-the-woman-suffered-a-loss-of-675-lakhs-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-5000-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्चे के हाथ में फोन देना पड़ा मंहगा, महिला को लगी 6.75 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्चे के हाथ में फोन देना पड़ा मंहगा, महिला को लगी 6.75 लाख की चपत
विज्ञापन
व्हॉट्सएप पर आए लिंक को क्लिक करने पर कट गए पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध वेस्ट थाना क्षेत्र में बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन देना महिला को भारी पड़ गया। बच्चे द्वारा महिला के व्हॉट्सएप पर आए लिंक को क्लिक करने पर महिला के दो अलग-अलग अकाउंट से 6,75,888 रुपये कट गये। महिला की शिकायत पर पुुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में ओम विहार में रहने वाली अर्चना कहार ने कहा कि बीती चार मई को उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया था। इस दौरान महिला का छोटा बेटा फोन का इस्तेमाल कर रहा था। ऐसे में बेटे ने लिंक पर क्लिक कर दिया और महिला के एचडीएफसी और केनरा बैंक के अकाउंट से रुपये डेबिट होने के मैसेज आने लगे। महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके कार्ड व अपने अकाउंट को बंद कराया। लेकिन तब तक महिला के दोनों अकाउंट से 6,75,888 रुपये कट गये। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।