फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram's Amog Bansal creates history in JEE Main session 2

Gurugram News: जेईई मेन सत्र 2 में गुरुग्राम के अमोघ बंसल ने रचा इतिहास

Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gurugram's Amog Bansal creates history in JEE Main session 2
हरियाणा राज्य के बने टॉपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शनिवार को जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। गुरुग्राम सेक्टर 81 डीएलएफ अल्टिमा सोसाइटी निवासी अमोघ बंसल ने ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा (जेईई) मेंस की परीक्षा में हरियाणा में टॉप किया है।
अमोघ ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 29वां स्थान पाया है। अमोघ ने 99.99 पर्सेंट मार्क्स लाकर हरियाणा में टॉप किया है। अमोघ के साथ-साथ आदित्य कुमार, दिव्य रस्तोगी, आयुष अग्रवाल और आदित्य कुमार ने भी आल इंडिया रैकिंग प्राप्त की है। एनटीए द्वारा इस वर्ष सेशन-1 की परीक्षा जनवरी माह में ली गई वहीं सेशन-2 की परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया गया। परिणाम से पहले एनटीए ने 18 अप्रैल को फाइनल आंसर-की जारी की थी। दो सवालों को हटाने का फैसला लिया गया और एनटीए के नियमों के अनुसार, इन सवालों के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे। इससे पहले 17 अप्रैल को जारी आंसर-की को कुछ घंटों बाद हटा लिया गया था, जिससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी थी। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वर्जन


मेरा आइटीआई से कंप्यूटर साइंस पढ़ने का सपना है। उसी सपने को साकार करने के लिए 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते हैं। पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी है। पिता सचिन बंसल ने बताया कि वह एक निजी बैंक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर काम करते हैं और उनकी पत्नी एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। -अमोघ बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में टॉप करने के लिए मैंने सेल्फ स्टडी की और अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखा। कोचिंग के साथ-साथ मैंने सेल्फ स्टडी भी की। परीक्षा में टॉप करने की मेरी रणनीति काफी सरल थी। मैंने सिर्फ अपनी अवसाधारणाओं पर ध्यान केंद्रित किया और परीक्षा में 29वां स्थान प्राप्त किया। -दिव्य रस्तोगी


मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता हूं। मेरी इस सफलता के पीछे मेरे परिवार और मेरे अध्यापक का बहुत सहयोग रहा है। परीक्षा के दौरान मैंने कोचिंग के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा सेल्फ स्टडी की और परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में स्थान प्राप्त किया। -आदित्य कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed