फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram won the match with a brilliant performance.

Gurugram News: गुरुग्राम ने शानदार प्रदर्शन कर जीता मुकाबला

Mon, 13 Jul 2026 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Gurugram won the match with a brilliant performance.
गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पटौदी ट्रॉफी 2026-27 के 70वें मैच में गुरुग्राम की टीम ने जिंद के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। सोमवार को रोहतक के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जिले की टीम ने 97 रन से शानदार जीत हासिल कर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मैच में गुरुग्राम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुरुग्राम की टीम 49.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रिंस लोहिया ने सर्वाधिक 55 रन, विभोर गौर ने 42 रन और सार्थक मलिक ने 32 रन बनाए। जिंद की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित रेड्डी, रिंकू गंगास और भूपिंदर सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जीत के लिए 235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंद की टीम गुरुग्राम के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 38.4 ओवरों में मात्र 137 रन पर सिमट गई। जिंद के लिए अजय श्योकंद ने 27 और लक्ष्य मलिक ने 24 रन बनाए। गुरुग्राम की धारदार गेंदबाजी के सामने यश सिंह और सौरभ यादव ने कहर बरपाया, दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं, यश कटारिया को 2 सफलताएं मिलीं। मैन ऑफ द मैच प्रिंस लोहिया को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed