फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram will get 200 electric buses, people will get facilities

Gurugram News: गुरुग्राम को मिलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, लोगों को मिलेगी सुविधा

Sat, 22 Jun 2024 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gurugram will get 200 electric buses, people will get facilities
अक्तूबर तक 100 बसें मिलने की उम्मीद, सेक्टर-10 डिपो में बनाया जा रहा चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को परिवहन की सुविधा देने के लिए गुरुगमन सिटी बसों का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) को 200 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बात दें कि वर्तमान में 25 रूटों पर लगभग 150 गुरुगमन सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है, ये सभी बसें सीएनजी से चलती हैं। गुरुग्राम की जनसंख्या की अपेक्षा सिटी बसों की संख्या काफी कम हैं। ऐसे में जीएमसीबीएल ने प्रदेश सरकार के समक्ष बसों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी थी। सरकार की ओर से 100 इलेक्ट्रिक बसें की अनुमति दी थी। सेक्टर-10 स्थित बस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य किया जा रहा है, यहां पर 64 चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बैठक में गुरुग्राम के जीएमसीबीएल और फरीदाबाद में एफएमडीए को 100-100 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें देने की योजना पर सहमति बनी है। ऐसे में अब दोनों जिलों में 200-200 बसें मिलेंगी। जीएमसीबीएल में 100 इलेक्ट्रिक बसें अक्तूबर माह तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, साल के अंत तक अन्य 100 बसें भी जीएमसीबीएल को मिलने की संभावना है। गुरुग्राम को 200 इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद शहर के सेक्टर व साेसाइटियों सहित अन्य नए रूटों पर सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, सोहना, मानेसर, फर्रुखनगर, पटौदी के ग्रामीण क्षेत्रों में बसाें को चलाया जा सकेगा। पुराने रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगा, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन

पहले गुरुग्राम व फरीदाबाद को 100-100 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की योजना थी। अब दोनों जिलों में 200-200 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। अक्तूबर माह तक जीएमसीबीएल को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। वहीं, अन्य 100 बसें साल के अंत तक मिल सकती हैं। - आरडी सिंघल, महाप्रबंधक मोबिलिटी विंग, जीएमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article