{"_id":"66da392d4c565057530f03d4","slug":"gurugram-university-student-kidnapped-and-withdrew-rs-107-lakh-from-his-account-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-38558-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्र का अपहरण कर खाते से निकाले 1.07 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्र का अपहरण कर खाते से निकाले 1.07 लाख रुपये
विज्ञापन
आरोपियों ने आठ लाख की स्पोर्ट्स बाइक 5.80 लाख में बेच दी, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के एक छात्र को तीन युवकों ने एसयूवी गाड़ी में अपहरण करके उसके अकाउंट से 1.7 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसकी आठ लाख की बाइक 5.80 लाख में बेच दी। आरोपी लूटपाट के बाद छात्र को गुरुग्राम के सेक्टर-56 में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-56 थाने में दी शिकायत में पलवल निवासी छात्र अथर्व ने बताया कि गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस के सेकेंड ईयर का छात्र है और सेक्टर-55 स्थित हेला पीजी में रहता है। उसके दोस्त पंकज के माध्यम से भानू, तिलक व गौरव उसे सेक्टर-80 में मिले थे। ये तीनों युवक दबंग हैं और नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं। बीती 28 अगस्त को आरोपी तिलक ने अपने मोबाइल से अथर्व का व्हाट्सएप काल की और लोकेशन पूछी। शाम करीब 4.15 बजे पंकज, तिलक व गौरव उसके कमरे में आए और उसे जबरन भानू की एसयूवी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल छीन लिया और उसके खाते से भानू ने 57 हजार रुपये व तिलक ने 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। वहीं, गौरव ने 20 हजार रुपये की ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी भानू ने उसके कमरे में जाकर लैपटॉप, आईपैड, प्ले स्टेशन घड़ी, एयरपॉड व पॉवर बैंक निकालकर गाड़ी में रख दिया। इसके बाद उसकी स्पोर्ट्स बाइक लेकर दिल्ली के नारायणा स्थित शोरूम पहुंचे। जहां उसे बंधक बनाए रखा और उसके मोबाइल नंबर से शोरूम के मालिक माजिद से बाइक बेचने के लिए जबरन बात कराई। अथर्व ने बताया कि उसने यह बाइक माजिद से ही 8.50 लाख रुपये में खरीदी थी। इसके बाद डीलर ने इस बाइक को 5.50 लाख रुपये में खरीद लिया। फिर उसके बाद भानू माजिद डीलर से 5 लाख रुपये नगद लेकर आ गया और 80 हजार रुपए उसके खाते में डीलर ने ट्रांसफर करवा लिए थे। ये 80 हजार रुपये भी उसके खाते से आरोपियों ने निकाल लिए। शाम 4.15 बजे से रात 11 बजे तक बंधक बनाकर मौत का डर दिखाकर उससे लूटपाट करते रहे। इसके बाद उसे गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर 55-56 के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।