फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram : total patient 52% of state

प्रदेश के कुल सक्रिय मरीजों में से गुरुग्राम के हैं 52 फीसदी, बृहस्पतिवार को आए 215

Thu, 04 Jun 2020 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
gurugram : total patient 52% of state
गुरुग्राम। पिछले 10 दिनों के दौरान जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेज गति से बढ़ी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कोरोना के 215 नए मरीज सामने आए और कुल संख्या बढ़कर 1410 हो गई। स्थिति यह है कि प्रदेश के कुल सक्रिय मरीजों में से सिर्फ गुरुग्राम के 52 फीसदी मरीज शामिल हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के कुल 2134 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से अकेले गुरुग्राम से 1114 मरीज शामिल हैं। बृहस्पतिवार को 215 नए मरीज आए तो महज 4 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी के साथ अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 292 हो गई है, जबकि जिले में अब तक कोरोना से 4 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 2 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में कोरोना के कुल 327 मरीज आए, जिसमें से करीब 62 फीसदी 215 मरीज अकेले गुरुग्राम से आए। वहीं, 35 मरीजों के साथ फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 10 दिन में कोरोना के 1126 नए मरीज सामने आए हैं जबकि मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा 100 से भी कम है। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को सामने आए 215 मरीजों में सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक की दो नर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर गौर करें तो पूरे प्रदेश में कोरोना के जितने मरीज हैं, उसमें से करीब 42 फीसदी मरीज अकेले गुरुग्राम से आए हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के कुल 3281 मरीज हैं, जिसमें से 1410 सिर्फ गुरुग्राम से हैं। जिलावार कुल मरीजों की बात करें तो 522 मरीजों के साथ फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है। 261 संक्रमितों के साथ सोनीपत तीसरे व 105 मरीजों के साथ झज्जर का चौथा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक सामने आए 3281 मरीजों में से इलाज के बाद 1123 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2134 मरीज उपचाराधीन हैं। बृहस्पतिवार को 34 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, अब तक पूरे प्रदेश में कोरोना से 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 10 मरीजों की मौत फरीदाबाद में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed