{"_id":"6b042e54ac88de1a680ece31","slug":"gurugram-rewari-highway-work-on-the-bawda-bakipur-flyover-is-in-its-final-stages-traffic-movement-to-begin-soon-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108214-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे : बावड़ा बाकीपुर फ्लाईओवर पर काम अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे : बावड़ा बाकीपुर फ्लाईओवर पर काम अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगी आवाजाही
विज्ञापन
बावड़ा बाकीपुर के पास फ्लाईओवर पर बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) लेयर बिछाने का कार्य। फोटो- स्थानीय
ग्रेप-3 हटने के बाद एनएचएआई ने तेज किया काम, बीसी लेयर बिछाने व सेफ्टी ऑडिट के बाद खुलेगा रास्ता, सर्विस रोड के जाम से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) पर बावड़ा बाकीपुर गांव के पास बना फ्लाईओवर जल्द ही वाहनों के संचालन के लिए खोल जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा फ्लाईओवर पर बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) लेयर बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। बीसी लेयर डालने के लिए फ्लाईओवर को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ऐसे में हजारों वाहनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
ग्रेप-3 के प्रावधानों के लागू होने के कारण निर्माण संबंधी कार्य प्रभावित हुए थे। अब ग्रेप-3 हटने के बाद काम दोबारा शुरू किए गए हैं। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, हाईवे पर अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। बीसी लेयर बिछाने का काम पूरा होते ही फ्लाईओवर पर सुरक्षा मानकों की जांच (सेफ्टी ऑडिट) और सफेद पट्टी (रोड मार्किंग) आदि का कार्य पूरा कर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में फ्लाईओवर बंद होने के कारण वाहनों को नीचे सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है।
पीक ऑवर्स (सुबह व शाम) के दौरान फ्लाईओवर के नीचे वाहनों का संचालन प्रभावित होता है और वाहन रेंग-रेंगकर चलने से गुरुग्राम, पटौदी व रेवाड़ी की ओर जाने वाले चालकों व सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) लेयर बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद आगामी दिनों में फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके बाद वाहन बिना किसी रुकावट के सीधे निकल सकेंगे और समय व ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
-- --
बावड़ा बाकीपुर गांव के पास फ्लाईओवर पर बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) की लेयर डालने के काम होने से कुछ दिनों के लिए सड़क काे बंद किया गया है। लेयर का काम पूरा होते ही फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोला जाएगा। - अक्षय गुप्ता, डिप्टी जनरल मैनेजर, एनएचएआई