{"_id":"68a8b9c58dd6de994b074154","slug":"gurugram-police-will-question-ishant-on-production-warrant-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65306-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इशांत से पूछताछ करेगी गुुरुग्राम पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इशांत से पूछताछ करेगी गुुरुग्राम पुलिस
विज्ञापन
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस एल्विश यादव के सेक्टर-57 स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी इशांत गांधी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी इशांत गांधी फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती है। उसके डिस्चार्ज हाेने के बाद ही फरीदाबाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। इशांत गांधी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है कि इससे पहले वह गुरुग्राम में हुई किसी आपराधिक घटना में शामिल था या नहीं।
नीरज फरीदपुरिया और भाऊ गैंग के नाम से वायरल हुई थी पोस्ट
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर नीरज फरीदपुरिया और भाऊ गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई थी। पोस्ट में एल्विश के घर पर भाऊ गैंग ने फायरिंग करने की जिम्मेदारी ली थी। पलवल जिले का रहने वाला नीरज फरीदपुरिया भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ है। वह पहले बंबीहा गैंग में शामिल रह चुका है। नीरज पर करीब 25 मामले दर्ज हैं और वर्ष 2012 में हरियाणा पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में पकड़ा भी था। हत्या मामले में उसे वर्ष 2015 में उम्रकैद की सजा भी मिली लेकिन वर्ष 2019 में उसे जमानत मिल गई। कांग्रेसी नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में नीरज का नाम सामने आया। इसके बाद नीरज फरीदपुरिया दुबई के रास्ते कनाडा भाग गया और वहां बबीहा गैंग से जुड़ गया था। हालांकि बाद में नीरज कनाडा से अमेरिका निकल गया और वहां पर उसकी मुलाकात हिमांशु भाऊ से हुई थी।