फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police arrested accused for fired in land case

गुरुग्राम: ग्वाल पहाड़ी में जमीन के लिए उपजा विवाद, किशोर पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 04:58 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 03 Nov 2025 04:58 PM IST
सार

ग्वाल पहाड़ी में भूसा-तूड़ी की दुकान पर किशोर को गोली मारने और कार से टक्कर के मामले में आरोपी सतबीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक जमीन विवाद के चलते हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Gurugram Police arrested accused for fired in land case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी में रविवार को भूसा-तूड़ी की दुकान में किशोर पर गोली चलाने और गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई एक कार भी बरामद की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 
आरोपी की पहचान गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी निवासी सतबीर (49 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सतबीर और पीड़ित पक्ष एक ही परिवार के हैं। आरोपी सतबीर गुरुग्राम में रहकर पानी सप्लाई का काम करता है। आरोपी ने बताया कि दोनों के दादा भाई हैं। इनकी पुस्तैनी जमीन पर पीड़ित धनराज व उसके चाचा करतार के साथ उसके भाई जयप्रकाश के साथ रेहड़ी के किराये को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। इसकी रंजिश रखते हुए आरोपी सतबीर ने कार टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

  
रविवार को डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी को ईआरवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्वाल पहाड़ी गांव में भूसा-तूड़ी की दुकान पर गोली चली है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची को गोली लगने से घायल किशोर को सेक्टर-56 स्थित निजी अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर एफएसएल, डॉग स्क्वार्ड व सीन ऑफ क्राइम की टीमों को निरीक्षण कराकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल से बांस का एक डंडा, एक कारतूस व कारतूस का एक खोल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पुलिस अस्पताल में पहुंची तो घायल धनराज (17 वर्ष) के भाई व घटनास्थल के गवाह ने पुलिस को बताया कि सनसिटी ग्वाल पहाड़ी के पास उनकी जमीन है। इस जमीन पर वे किराये पर रेहड़ी लगवाते हैं। करीब एक सप्ताह पहले जयप्रकाश उनकी जमीन में लगाई रेहड़ियों पर हफ्ता वसूली करने आया था। इस दौरान धनराज के चाचा करतार के साथ जयप्रकाश की कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के तीन-चार दिन पहले शिकायतकर्ता के भाई धनराज की भी जयप्रकाश के साथ कहासुनी हुई।

इसके बाद रविवार की शाम करीब चार बजे उसका भाई धनराज अपने सचिन जनरल स्टोर पर था। इसी दौरान जयप्रकाश के लड़के प्रशांत, निशांत आशीष, दीपक व पियूष लाठी-डंडे लेकर आए और धनराज के साथ मारपीट करने लगे। जब धनराज के परिवार वालों को इसके बारे में पता चला ताे वे घटनास्थल पर पहुंचे और ग्वाल पहाड़ी पर स्थित भूसे की दुकान पर उनसे बात करने गए। धनराज पहले चला गया था व परिवार के अन्य सदस्य पीछे से गए थे।
  
परिवार के सदस्य जब भूसे-तूड़ी की दुकान पर पहुंचे तो हरेंद्र, सतबीर, जयप्रकाश व गुल्लू सहित अन्य युवक पीड़ित धनराज को पीट रहे थे। हरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से धनराज पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली धनराज के हाथ में लगी व उसका हाथ टूट गया। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के भाई सतबीर को जान से मारने की नीयत से स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर मारी और घटनास्थल से भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डीएलएफ फेज-1 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

 
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सतबीर को गिरफ्तार करके भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अन्य आरोपियाें को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed