{"_id":"6205e644d815a678be03dc2c","slug":"gurugram-mla-rakesh-says-action-will-be-taken-againt-builder-in-gurugram-apartment-s-roof-collapse-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बिल्डिंग की छठी मंजिल की छत गिरी, दो की मौत, विधायक बोले-बिल्डर के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बिल्डिंग की छठी मंजिल की छत गिरी, दो की मौत, विधायक बोले-बिल्डर के खिलाफ होगी कार्रवाई
Fri, 11 Feb 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:59 AM IST
सार
हादसे पर विधायक राकेश दौलताबाद ने शुक्रवार को कहा कि गुरुग्राम अपार्टमेंट की छत गिरने के मामले में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गुरुग्राम में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी के पॉश सेक्टर 109 में गुरुवार शाम चिनटेल्स पैराडाइसो अपार्टमेंट के छठे फ्लोर के लिविंग रूम की छत का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हैं।
बिल्डर के खिलाफ होगी कार्रवाई
हादसे पर विधायक राकेश दौलताबाद ने शुक्रवार को कहा कि गुरुग्राम अपार्टमेंट की छत गिरने के मामले में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बादशाहपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश ने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाएगी और घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मैं उस व्यक्ति से मिला जो वहां फंसा हुआ है। वह ठीक है। फिलहाल दो लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
छठी मंजिल के फ्लैट में बदलाव हो रहा था
पुलिस के मुताबिक चार साल पुरानी बिल्डिंग के डी टावर के छठे फ्लोर पर एक फ्लैट के लिविंग रूम में कुछ बदलाव का काम चल रहा था। सोयायटी भयाना बिल्डर ने बनाई है। शाम करीब 6.30 बजे अचानक उसकी छत भरभरा कर गिरने लगी और इस मलबे के दबाव से नीचे की मंजिलों की छतें भी प्रभावित हुईं। उनका भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरने लगा। ग्राउंड फ्लोर तक मलबा गिरने से कई लोग दब गए। इस सोसायटी में 520 फ्लैट हैं जिनमें 420 परिवार रहते हैं।
एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर हैं। मैं खुद राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं।
मनोहर लाल, सीएम