फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro's portal launched, information about tourist guide and recharge will be available

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो का पोर्टल लाॅन्च, टूरिस्ट गाइड व रिचार्ज की मिलेगी जानकारी

Mon, 19 May 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro's portal launched, information about tourist guide and recharge will be available
जीएमआरएल ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो योजना पर कर रही काम
विज्ञापन


मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने अपना पोर्टल लॉन्च कर दिया है। पोर्टल शुरू होने से अब मेट्रो संबंधी जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी। मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने, टूरिस्ट गाइड, स्टेशन समेत अन्य जानकारियां इसी पोर्टल पर अपडेट होंगी।
प्रदेश में मेट्रो रेल के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) का गठन किया है। प्रदेश में पहली बार ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड का गठन किया गया है। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार का 50-50 प्रतिशत हिस्सा है। अभी एचएमआरटीसी द्वारा गुरुग्राम मेट्रो रेल संबंधित जानकारी अपने पोर्टल पर दी जाती है। अब जीएमआरएल की ओर से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है। जीएमआरएल ने अपना पोर्टल लॉन्च कर दिया है। जीएमआरएल के एक अधिकारी ने बताया कि पोर्टल को ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया गया है। इसमें कंपनी के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ जीएमआरएल की परियोजना, डिजाइन, एक्ट एवं पाॅलिसी, कॅरिअर और टेंडर समेत अन्य प्रकार की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

ओल्ड और न्यू गुरुग्राम को मेट्रो जोड़ेगी
मेट्रो कॉरिडोर 28.5 किलोमीटर प्रस्तावित है। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 26.65 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जिसमें बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक 1.85 किलोमीटर का स्पर शामिल है। गुरुग्राम में प्रस्तावित अर्धवृत्ताकार मेट्रो कॉरिडोर पुराने गुरुग्राम को नए गुरुग्राम से जोड़ने के अलावा, आवासीय, संस्थागत और वाणिज्यिक क्षेत्रों को उद्योग विहार, साइबर सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों और द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र को जोड़ेगा। कॉरिडोर का उद्देश्य शहर में अन्य परिवहन प्रणालियों के साथ इंटरचेंज प्रदान करना है, ताकि यात्रियों को निर्बाध यात्रा का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed