फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram dwarka expressway condition pathetic long queues trouble vehicle drivers

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे बदहाल, जाम से चालक परेशान, डीसीपी ट्रैफिक ने लिखा कंपनी को खत

Fri, 12 Nov 2021 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Nov 2021 05:47 PM IST
सार

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एलएनटी कंपनी की ओर से निर्माण चल रहा है। कंपनी की ओर से 20 किमी की दूरी पर निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Gurugram dwarka expressway condition pathetic long queues trouble vehicle drivers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से गुरुग्राम जोड़ने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे की 20 किमी की लंबी सड़क टूटी होने के कारण रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद से यह सड़क टूटी है। सड़क के बीच में एलिवेटेड के पिलर बनाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक ने निर्माणाधीन कंपनी को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने के लिए कहा है। 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण पूरा न करने पर ट्रैफिक पुलिस निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।  
विज्ञापन


दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एलएनटी कंपनी की ओर से निर्माण चल रहा है। कंपनी की ओर से 20 किमी की दूरी पर निर्माण किया जा रहा है। इसके दोनों सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव रहता है। बरसात के दौरान सड़क कई जगहों पर उखड़ चुकी है। इसके कारण वाहनों का जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के सर्वे के अनुसार, जो वाहन इस मार्ग से गुजरते थे बहुत से लोगों ने मार्ग बदल लिया है। इस कारण बगल की सड़क पर भी वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में डीसीपी ट्रैफिक ने पत्र लिखकर 15 दिन के भीतर इस सड़क का निर्माण करने को कहा है। करार के मुताबिक, निर्माणाधीन कंपनी की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा। 


 इसे भी जानें-
: दिल्ली से गुरुग्राम-मानेसर जाने वाले मार्ग को जोड़ती है यह सड़क।
: मास्टर प्लान में नए सेक्टरों में रहने वाले लोगों का प्रमुख मार्ग। 
: टोल से बचने के लिए इस मार्ग का अधिक इस्तेमाल।

दिल्ली से गुरुग्राम जोड़ने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे की टूटी सड़क का निर्माण न होने से आ रही परेशानी को देखते हुए निर्माणाधीन कंपनी को पत्र लिखा गया है। 15 दिन के भीतर कंपनी की ओर से निर्माण पूरा न होने पर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।-आर एस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed