फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Crime News goons threw a dog at the businessman and his child

दबंगई: स्कूटी सवारों पर सड़क से उठाकर फेंका कुत्ता, दबंग लगातार कर रहे परेशान, पीड़ित घर छोड़ने को हुए मजबूर

Sun, 29 Jan 2023 12:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Jan 2023 12:05 PM IST
सार

दबंगों ने गली से कुत्ता उठाकर चलती स्कूटी पर सवार व्यापारी व उनके बच्चों पर फेंक दिया। स्कूटी सवार शुभम गोयल और उनके बच्चे घबरा गए। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से बच गई।

विज्ञापन
Greater Noida Crime News goons threw a dog at the businessman and his child
पीड़ित परिवार ने घर पर लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाजी विहार में स्कूटी सवार व्यापारी और उनकी छह साल की मासूम बच्ची व चार साल के बेटे पर दो युवकों ने सड़क से उठाकर कुत्ता फेंक दिया। इससे तीनों चलती स्कूटी से गिरते-गिरते बच गए। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का मुक्की व मारपीट की।

विज्ञापन


आरोपियों ने मासूम बच्ची को भी धक्का दिया। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि आरोपी युवकों ने 15 दिन में तीसरी बार उनके परिवार से अभद्रता की है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों आदित्य व रोहन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में जूता व्यापारी शुभम गोयल अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की शाम वह अपनी छह वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर आदित्य ने अपने साथियों के साथ गली से कुत्ता उठाकर चलती स्कूटी पर सवार व्यापारी व उनके बच्चों पर फेंक दिया। स्कूट सवार शुभम गोयल और उनके बच्चे घबरा गए। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से बच गई।

विरोध करने पर आरोपी उनकी सात वर्षीय बेटी को खींचने लगा और उसको धक्का भी दिया। शुभम ने घर में घुसकर गेट बंद कर लिया। इसी दौरान आरोपी अपने साथी के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा। शुभम ने बताया कि 15 दिन पहले उनके भाई की आरोपी ने बाइक की चाबी छीन ली थी।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उनके परिवार व अन्य की गाड़ियों के शीश तोड़ दिए थे। आरोपियों की हरकत से परेशान व्यापारी अपने घर पर ताला लगाकर दादरी में अपने पिता के घर चला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद भी आरोपी पीड़ित व्यापारी को फोन पर धमकियां दे रहा था। कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी आदित्य व रोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed